उरगा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा — वीर सैनिकों को नमन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर उमड़ा देशभक्ति का ज्वार






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा / उरगा, 14 अगस्त 2025।
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा यात्रा” एवं “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल द्वारा अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में ग्राम बुंदेली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु विशेष थीम पर आधारित रही।

यात्रा का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शाला मैदान से हुआ, जहाँ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन एकत्रित हुए। तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की गई, वहीं डीजे की देशभक्ति धुनों, गगनभेदी नारों और जयकारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में भारत माता और वीर सैनिकों की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़ी लोक परिधान में सजी बालिकाओं ने सुआ नृत्य और देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को जीवंत कर दिया।

गांव-गांव होते हुए बुंदेली से करुमौहा तक यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विद्यालयीन बच्चों, गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, इसके बाद मंडल अध्यक्ष किशन साव ने उद्बोधन में देशभक्ति का संदेश दिया और कार्यक्रम के संयोजक संजय वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शुस्मिता अनंत, मंडल अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री संजय वैष्णव एवं पवन कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अजय कंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कंवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भागवत कश्यप, राममनोहर सोनी, रामचंद्र पाटले, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव, कार्यक्रम संयोजक गोवर्धन पटेल, सह संयोजक ताराचंद साहू, दशरथ उरांव, मनोज धीरहे, श्रीमती जवाबाई गोंड, कमलेश अनंत, कुमार कंवर, तोष कुमार साहू, रामरतन सिंह ठाकुर, मनोज कर्ष, दिलीप कौशिक, रामवतार चंद्रा, देवनारायण साहू, शांतिलाल पाटले, भरत रंगारी, सलजा रंगारी, प्रतिमा सोनवानी, दुर्गा जायसवाल, भुवनेश्वरी कंवर, गजेन्द्र वैष्णव, चुन्नीलाल पाटील, फागु श्रीवास, टीकम साहू, विषम्भर साहू, दयाराम मंझवार, योगेश साहू, रामचंद्र पटेल, सीताराम कोसले, कौशल साहू, पराऊ उरांव, दर्शन मरावी सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बुंदेली के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भारत माता की झांकी तैयार कर यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।





