August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में भव्य तिरंगा यात्रा — विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में नगर हुआ देशभक्ति से सराबोर

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कटघोरा, 14 अगस्त 2025।
“हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा यात्रा” एवं “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत कटघोरा में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सांस्कृतिक मंच से हुआ, जहाँ देशभक्ति गीतों और नारों के बीच विशाल जनसमूह ने तिरंगे की शान में कदमताल किया। नगर भ्रमण करते हुए यह यात्रा पुनः सांस्कृतिक मंच में आकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, छुरीकला नगरपंचायत अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल मंत्री डेक्रांत देवांगन, महामंत्री समजीत सिंह, उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, युवा मोर्चा महामंत्री जय गर्ग, पार्षदगण सुशीला बिंजवार, नमिता यादव,

कांति देवी श्रीवास, शकुंतला गोंड, संगीता यादव, श्याम कुमार साहू, बालगोविंद कैवर्त, सुभाष जोशी, कामता देवांगन, करुणा शंकर, होरी चेलकर, वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल देवांगन, महेंद्र सिंह राजपूत, रघु यादव, टेकचंद अग्रवाल, माधव राम, देवेंद्र देवांगन, बैसाखु यादव, अमित जोशी, ठाकुर राम, प्रेम देवांगन, जगराम यादव, टिकैत डोंगरे, शोमदत्त शुक्ला, रमेश श्रीवास,

तरुण देवांगन, लक्ष्मण देवांगन, राकेश सिंह, प्रभाकर देवांगन, परदेशी सोनी, त्रिभुवन सोनी, ईश्वर देवांगन, रोहित देवांगन, संतोष सोनी एवं उमेदा देवांगन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला शक्ति में रीता देवांगन, वर्षा देवांगन, गायत्री श्रीवास्तव, द्रोपती देवांगन, दरस बाई, द्विज बाई, कमला केवंत, स्नेहलता पटेल सहित अनेक माताएं और बहनें भी यात्रा में शामिल हुईं। नगर के सम्माननीय नागरिक, ज्येष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान तिरंगे की शान में गगनभेदी नारे लगाए गए, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम ने न केवल देशभक्ति का माहौल बनाया, बल्कि लोगों को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण भी कराया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.