August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में श्री सप्तदेव मंदिर में 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव — 15 अगस्त को होगी ‘लड्डू गोपाल सजाओ’ प्रतियोगिता

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 14 अगस्त 2025।
श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2025, शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशाल पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई जाएंगी, जिनके दर्शन एवं आनंद भक्तजन सांय 4:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक ले सकेंगे। इन झांकियों को कुशल मूर्तिकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है और इस बार भक्तों के लिए नई-नई झांकियों का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

मोदी जी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की संभावना है, क्योंकि लोगों में अपने धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने सभी इंतज़ाम और अधिक मजबूत किए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उत्सव से एक दिन पहले, 15 अगस्त 2025 को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक ‘‘श्री लड्डू गोपाल सजाओ’’ प्रतियोगिता का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना निर्धारित पंजीयन शुल्क जमा कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पधारकर भव्य कार्यक्रम का आनंद लें और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनें।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.