February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बी.टी.ओ.ए चुनाव में राहुल असरानी की उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत — सदस्यों के भरोसे को बताया अपनी ताकत

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा, 14 अगस्त 2025।
दक्षिण बस्तर की सबसे बड़ी ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बी.टी.ओ.ए) के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर राहुल असरानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 13 अगस्त को बीटीओए सभागार में संपन्न हुए चुनाव की मतगणना देर रात पूरी हुई, जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव में दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हाथी छाप पैनल से सचिव पद पर आकाश गोयल, उपाध्यक्ष पद पर राहुल असरानी, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष नायक और सह सचिव पद पर वैभव गौरंग साहा निर्वाचित हुए। वहीं मनोज सिंह पैनल से अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह, उपाध्यक्ष पद पर विजयंत सिंह गौतम और सह सचिव पद पर विश्वजीत सरकार (पिंकू) विजयी रहे।

राहुल असरानी ने उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 456 मत प्राप्त कर रिकार्ड बनाया। अपनी जीत पर उन्होंने चुनाव संचालन समिति, पुलिस प्रशासन और बी.टी.ओ.ए के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। जो प्रेम और भरोसा आपने मुझ पर जताया है, वही हमारी ताकत है। मैं वादा करता हूँ कि बेहतर कार्य करते हुए हमारी गाड़ियों को अधिक से अधिक काम मिले, इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगा।”

बी.टी.ओ.ए के इस चुनाव को दक्षिण बस्तर के ट्रक परिवहन कारोबार में भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.