June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा की भव्य तैयारी, कोसाबाड़ी मंडल में अति आवश्यक बैठक संपन्न

त्रिनेत्र टाइम्स कोसाबाड़ी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की अति आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष भाई राजेश राठौर के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग, समय और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक होगी, जिसे पूरे उत्साह, गरिमा और गौरव के साथ मनाया जाएगा। यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही, स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग, युवाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे ओपन थिएटर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, कोसाबाड़ी तक निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति गीत, नारे और जनसहभागिता से पूरे क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहेगा।

बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, पवन सिन्हा, अनिल वस्त्रकर, मिलाप बरेट और पुनिराम साहू उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.