October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर, देशभर के ख्यातिलब्ध नाड़ीवैद्य देंगे सेवाएं

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।

शिविर में मधुमेह (ब्लड शुगर) जांच, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य और असाध्य रोगों के लिए निशुल्क आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर और योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा।

शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित और हजारों रोगियों की चिकित्सा का अनुभव रखने वाले छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, साथ ही श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्या पंडित शिव कुमार शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा, पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल द्वारा विशेष एक्यूप्रेशर पॉइंट उपचार भी किया जाएगा।

शिविर में आने वाले रोगियों को निशुल्क औषधियां, रक्त शर्करा जांच, तथा रोगोपचार से संबंधित व्यक्तिगत परामर्श दिया जाएगा। इसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग और प्राणायाम से जुड़े लाभकारी सुझाव शामिल होंगे। शिविरार्थियों को उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिकाएं भी मुफ्त दी जाएंगी।

शिविर प्रभारी ने अंचलवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पंजीयन और समय निर्धारण के लिए मो. 9826111738 पर संपर्क करें, जिससे जांच व उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.