October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के उमंग से सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बालको। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल ने राष्ट्रप्रेम और एकता का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। मिनीमाता चौक से प्रारंभ हुई इस ऐतिहासिक यात्रा में शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी शामिल हुए। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, वरिष्ठ एवं वारिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिकों ने एकजुट होकर सहभागिता की।

कार्यक्रम के संयोजक और सह-संयोजकों के नेतृत्व में यात्रा के दौरान “वन्दे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड, और देशभक्ति गीतों की गूंज ने पूरे माहौल को जोश और उमंग से भर दिया।

यात्रा में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। मिनीमाता चौक से प्रारंभ होकर यह तिरंगा यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य तक पहुंची, जहां सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता दिवस का जयघोष कर कार्यक्रम का समापन किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.