October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाँकी मोंगरा की गलियों में देशभक्ति की गूंज — ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने रंग दिया शहर को तिरंगे के रंग में

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बाँकी मोंगरा।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे राष्ट्रव्यापी “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” अभियान के तहत ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ की अलख बाँकी मोंगरा में प्रज्वलित हुई। सोमवारी बाजार से आरंभ होकर बजरंगबली मंदिर चौक और राम मंदिर चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस ऐतिहासिक यात्रा के मुख्य अतिथि रहे बाँकी मोंगरा मंडल प्रभारी आदरणीय नारायण सिंह ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा, झुग्गी-झोपड़ी जिला संयोजक सतीश झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, भागवत विश्वकर्मा, नगर पालिका परिषद विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, तुलसी ठाकुर, रविन्द्र अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री हनुमान पांडे और अश्विनी साहू।

मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, शालिराम दुबे, सुंदर बंजारे, मंडल महामंत्री अनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंत्री रितेश अग्रवाल, गौरी केवट, कविता यादव के साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

युवा नेता सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, प्रमोद सोना, मोना, प्रमोद, निखिल सिंगोतीया, पुष्पेंद्र साहू, संतोष शर्मा, अभिषेक पटेल, अभिलाष यादव, राघवेंद्र पटेल, राजेश पटेल सहित अनगिनत समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ यात्रा में योगदान दिया।

बाजे-गाजे की धुन, गगनभेदी नारों की गूंज और हवा में लहराते तिरंगों की अनुपम छटा के बीच यह यात्रा बाँकी मोंगरा के इतिहास में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का सुनहरा अध्याय बनकर दर्ज हो गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.