August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तिरंगे के रंग में रंगा कटघोरा — भाजपाई जोश और जनउमंग के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कटघोरा।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा मंगलवार को आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आम जनता, व्यापारी वर्ग, युवा और सभी समाज वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। तिरंगे की लहराती छटा, गूंजते देशभक्ति गीत और नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

यात्रा का शुभारंभ गोपाल पेट्रोल पंप से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद वीर नारायण चौक में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों, भव्य झांकियों और देशभक्ति नारों की गूंज ने माहौल को उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बना दिया।

इस भव्य यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, तिरंगा यात्रा प्रभारी सतीश झा, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पवन गर्ग, धन्नु दूबे, महामंत्री संजीत सिंह, रामप्रसाद कोराम, डेकन देवांगन, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जय गर्ग, सत्यम जायसवाल, राजू दीवान, आकाश मानकर, आत्माराम पटेल सहित नगर के असंख्य नागरिक शामिल हुए।

शहर के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। झांकियों, बैनरों और लहराते तिरंगों की अनुपम छटा ने इस दिन को कटघोरा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.