October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा — गूंजे देशभक्ति के गीत और नारों से शहर

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स दर्री, कोरबा (छत्तीसगढ़)।
भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया। यह वार्षिक परंपरा वर्षों से देशभक्ति और एकता का संदेश देती आ रही है और इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह, जोश और गर्व के साथ संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में लहराते तिरंगे और डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के साथ जोशीले नारे लगाकर पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा का शुभारंभ एनटीपीसी गेट से हुआ, जो दर्री, राजमाता सिंधिया चौक, सीएसईबी कॉलोनी, जेलगांव होते हुए पुनः एनटीपीसी गेट पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, नरेंद्र कुमार वाकडे, ईश्वर साहू, प्रदेश आईटी सेल सदस्य लक्की नंदा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अजय चंद्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल, महामंत्री अंजय अग्रवाल, महामंत्री किशोर साहू, मंडल उपाध्यक्ष होम लाल भारिया, सुनीता पांडे, मंडल मंत्री अनिल गिरी, ज्योति वैष्णव, सरोज ठाकुर, पार्षद राधा महंत, फिरत साहू, मुकुंद सिंह कंवर, किशन केवट, सरोज बंटी शांडिल्य, पार्षद पति सोनू सरदार के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक तथा दर्री मंडल के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरे मार्ग में लहराते तिरंगे, गूंजते गीत और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को रोमांचित कर दिया। यह अवसर एक बार फिर सिद्ध कर गया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, गर्व और बलिदान का अमर प्रतीक है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.