October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामपुर-रायगढ़ से दो सनातनी श्रद्धालु खाटू श्याम पैदल यात्रा पर रवाना, समाजसेवियों ने किया सम्मान व विदाई

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा/रामपुर। क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना लिए ग्राम रामपुर, जिला कोरबा निवासी सनातनी दिलेश्वर पटेल एवं साजापाली, जिला रायगढ़ निवासी गेंदलाल पटेल अपने-अपने निवास स्थान से खाटू श्याम धाम में निशान चढ़ाने हेतु पदयात्रा पर रवाना हुए।

जैसे ही उनके खाटू श्याम पैदल यात्रा पर निकलने की सूचना मिली, समाजसेवी किशन साव, संजय वैष्णव, शांतिलाल पाटले एवं मनोज कर्ष ने सौजन्य भेंट कर दोनों श्रद्धालुओं की मंगल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर गोढ़ी निवासी सनातनी मनोज कर्ष ने अपनी शहृदयता का परिचय देते हुए दोनों पदयात्रियों को अपने निवास पर आमंत्रित कर भोजन कराया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

गौरतलब है कि गेंदलाल पटेल पूर्व में अयोध्या धाम स्थित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए रामपुर से अयोध्या तक साइकिल यात्रा भी कर चुके हैं। उनके इस अदम्य श्रद्धा और भक्ति भाव ने समाज में धार्मिक आस्था का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.