October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा मण्डल में शहीद नंदलाल कोसले को नमन, स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण से किया याद

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स उरगा। भाजपा के “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” कार्यक्रम के तहत उरगा मण्डल के ग्राम बुन्देली में स्थित शहीद नंदलाल कोसले जी के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा बनाया और शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अमर बलिदान को याद किया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने कहा कि शहीद नंदलाल कोसले का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी स्मृति में यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करता है। कार्यक्रम में महामंत्री संजय वैष्णव, पूर्व

महामंत्री मनोज धीरहे, सह संयोजक ताराचंद साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता शांतिलाल पाटले, तोष कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग को हमेशा याद रख सकें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.