December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ पर राष्ट्रीय आदिवासी परिधान फैशन शो का चयन प्रारंभ, कल होगा भव्य महाआयोजन

फैशन, खेल और संस्कृति का संगम… मशहूर कोरियोग्राफर देवासी के निर्देशन में उमड़ी भीड़

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। 10 अगस्त 2025 — विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ आज एक अनोखे रंग और जोश से सराबोर रहा। राष्ट्रीय आदिवासी परिधान फैशन शो की चयन प्रक्रिया यहां बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ प्रारंभ हुई। चयनित प्रतिभागियों को कल, 11 अगस्त 2025 को होने वाले मुख्य मंच पर अपनी कला, संस्कृति और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

शक्तिपीठ परिसर आज सुबह से ही गतिविधियों का केंद्र बना रहा। फैशन शो के साथ-साथ खेल प्रेमियों की निगाहें भी यहां टिकी रहीं, क्योंकि इसी दिन फाइनल मैच का रोमांच भी देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन की हलचल ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

इस आयोजन की शान बढ़ा रहे हैं देश के विख्यात कोरियोग्राफर श्री देवासी, जिनका अनुभव 25 से अधिक फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी का जलवा बिखेर चुका है। देवासी के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया को बेहद पेशेवर अंदाज़ और उच्च मानकों के साथ संचालित किया जा रहा है।

कल के मुख्य आयोजन के लिए आयोजकों ने विशेष भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं, क्योंकि उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनने यहां पहुंचेंगे।

शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, वरिष्ठ आदिवासी नेता रघुवीर सिंह मार्को, महासचिव एमपी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र सिंह पैंकरा, गंगा सिंह कंवर, संगठन प्रमुख रमेश सिरका और बी.एस. पैंकरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन व स्थानीय जनता चयन प्रक्रिया में मौजूद रहे।

आज का दिन सचमुच परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम का साक्षी बना—जहां आदिवासी परिधान की गरिमा, खेलों का उत्साह और संस्कृति का रंग एक साथ झलकता दिखा। अब सबकी निगाहें कल के मुख्य आयोजन पर टिकी हैं, जब शक्तिपीठ एक बार फिर रोशनी, रंग और रौनक से जगमगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.