July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नियमों को ताक में रखकर मानदेय शिक्षक भर्ती करने का आरोप

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली का मामला।कोरबा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली (जिल्गा) में विद्यालय के प्राचार्य और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की मनमानी करने का आरोप हैं। उक्त विद्यालय में राजनीति विज्ञान के लिए मानदेय शिक्षक का एक पद निकाला गया था, जिसमें कई सारे बी एड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था।
जानकारी के अनुसार आरोप हैं की विद्यालय की प्राचार्या और शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने सांठगांठ कर शिक्षा विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए ऐसे अभ्यर्थी की नियुक्ति कर दी, जिसके पास बी एड की कोई डिग्री नहीं है। पता चला है कि जिस अभ्यर्थी का मानदेय शिक्षक के लिए चयन किया गया है, उसकी माता ग्राम पंचायत बरपाली (जिल्गा) की उपसरपंच और पिता ग्राम का कोटवार है। शिक्षा विभाग द्वारा मानदेय शिक्षक नियुक्ति के लिए गाईड लाइन निकाला गया था कि अनुभवधारी और बी एड डिग्रीधारी को प्राथमिकता देना है किंतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली (जिल्गा) की प्राचार्या ने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ मिलीभगत कर के ग्राम पंचायत के उपसरपंच को लाभ दिलाने के उद्देश्य से उसकी पुत्री पूर्णिमा महंत का चयन कर लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.