March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रेरणा महिला मंडल ने हरित तीज पर दिया सांस्कृतिक रंग – प्रभा कटियार मुख्य अतिथि, शांति पटेल बनीं हरिता रानी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। डी.एस.पी.एम. कोरबा पूर्व स्थित प्रेरणा महिला मंडल द्वारा हरित तीज के पावन अवसर पर सीनियर क्लब परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी.एच.आर. विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा रुबाइश्वर तथा शीर्ष महिला मंडल की अध्यक्षा शशि कोसरिया भी शामिल हुईं।

प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा अलका कंसल एवं निवेदिता बंजारा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सभी महिला सदस्यों ने प्रस्तुतियों में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कटियार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हरिता रानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शांति पटेल को हरिता रानी का ताज पहनाया गया, प्रथम रनर-अप सावंत गुप्ता और द्वितीय रनर-अप उशीबाला गुप्ता रहीं।

महिलाओं ने सुंदर पारंपरिक परिधानों, शस्त्रों और मार्शल आर्ट के प्रदर्शन से कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण सचिव पूनम भगत द्वारा दिया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्षा राजेश्वरी रावत, मालती जोशी, विभा कुर्नाल, प्रियंक सूर्य राजवंशी, रेशमी सेन चौधरी, अनु सरना, सह सचिव भारती खरे और रजनी अग्रवाल, खेल सचिव सीमा राजपूत और अनामिका गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव कादम्बरी राणा और गीता पैकरा का विशेष योगदान रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.