July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा जिले का सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल बना सेजेस दीपका, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए सेजेस दीपका को कोरबा जिले का सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल घोषित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चुने गए पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों, नैतिक मूल्यों, डिजिटल एवं हरित शिक्षा से समृद्ध किया जा रहा है। ऐसे में सेजेस दीपका का शीर्ष स्थान प्राप्त करना न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायक उद्बोधन देखा और सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशालता कौशिक ने की। उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री के संदेश की महत्ता समझाई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय को मिली इस सफलता से छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि कोरबा जिले की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक बनकर सामने आई है और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.