July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रावण मास में शिवभक्ति और सेवा का संगम – कनकेश्वर धाम में भाजपा उरगा मंडल ने श्रद्धालुओं को जल व फल वितरित किए

1 min read

 

उरगा, 28 जुलाई 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ सनातन संस्कृति में पवित्र श्रावण मास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस माह में विशेषकर सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते उरगा क्षेत्र अंतर्गत कनकेश्वर धाम (कनकी) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते हैं।

 

श्रद्धालुओं की सेवा और सहूलियत के लिए भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल ने इस वर्ष एक विशेष सेवा अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में कुदुरमाल मोड़ के पास सेवा शिविर लगाया गया, जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए कनकेश्वर धाम की ओर बढ़ रहे भक्तों को फल और शीतल जल वितरित किया।

इस सेवा कार्य में विजय ऑटो पार्ट्स के संचालक एवं बूथ अध्यक्ष विजय पटेल, मंडल महामंत्री संजय वैष्णव, मंडल प्रतिनिधि ओम साहू, राजेंद्र वैष्णव, डॉ. संजय वैष्णव, बूथ अध्यक्ष शोभाराम कश्यप, रामनिरंजन जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की इस सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का यह संगम कनकेश्वर धाम के श्रावण मास को और भी विशेष बना रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.