July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में दुर्गा मातृ शक्ति ग्रुप का सावन उत्सव धूमधाम से संपन्न, बंधना बनी सावन क्वीन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दुर्गा मातृ शक्ति ग्रुप कोरबा द्वारा परशुराम भवन में आयोजित सावन उत्सव में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुईं। महापौर के आगमन से कार्यक्रम का उत्साह कई गुना बढ़ गया और उपस्थित सभी महिलाओं का हौसला बुलंद हो गया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत भजन, मंगलगीत और पारंपरिक रस्मों के साथ हुई। सावन क्वीन प्रतियोगिता में बंधना को प्रथम स्थान तथा रूपा को उपविजेता का खिताब दिया गया। इस मौके पर रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया।

 

 

इस अवसर पर समूह की पदाधिकारी एवं सदस्य अरुणा सान्याल, राजकुमारी पटेल, फिरतीन चौहान, केया सेनगुप्ता, सरला सिंह, नीलम कपूर, पूनम राय, रजेश्वरी, चंचला शर्मा, मधु बाजपेई, शीलू साहनी, स्वीकृता, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में पारंपरिक मूल्यों और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सावन के पर्व पर सभी ने शुभकामनाएं दीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.