जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के अगुवाई में 08 सदस्यों ने अपने अपने एक एक माह के मानदेय को मुख्यमंत्री सहायता कोष






रायगढ़ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के अगुवाई में 08 सदस्यों ने अपने अपने एक एक माह के मानदेय को मुख्यमंत्री सहायता कोष में नगद एवं चेक द्वारा कलेक्टर भीम सिंह एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल की उपस्थिति में 63000/- त्रिसठ हजार रुपए का सहयोग किया जिनमें सभापति जिला पंचायत अवध राम पटेल, जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज,सभापति जिला पंचायत संगीता गुप्ता,जिला पंचायत सभापति यशोमती सिदार, जिला पंचायत सदस्य कैलाश शक्राजीत नायक, जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारुराम सारथी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चिंतामणि पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप पटेल साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सहायक लालकुमार पटेल,बिनोद भारद्वाज उपस्थित रहे।
