July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति ने महापौर संजू देवी राजपूत को सौंपा संरक्षक का दायित्व, ब्रह्म वाटिका में हुआ गरिमामय आयोजन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विद्युत कामगारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सक्रिय जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति ने नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को समिति का संरक्षक नियुक्त कर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्रह्म वाटिका ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान महापौर का समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महापौर के संरक्षक के रूप में जुड़ने से असंगठित विद्युत कामगारों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम में समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे, उपाध्यक्ष तिलक ध्रुव, सचिव मुकेश सिंह राजपूत, सह सचिव मनोज रत्न परखी, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विधि सलाहकार निखिल शर्मा एवं महेश शुक्ला, मार्गदर्शक के रूप में पूर्व पार्षद परवीन रतन परखी, मीडिया प्रभारी कमल कुमार तिवारी, और समिति के सक्रिय सदस्य शिव यादव, कृष्ण महाराज, विशेश्वर राठौर, लेखराम पटेल, समीर महंत, मुन्ना, हीरा साहू, भगवत प्रसाद, अंगद यादव, प्रेम पांडे, करण पटेल, दिनेश तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, शगुन महंत, राजकुमार राठौर सहित संगठन के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सभापति रामनारायण सोनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “असंगठित विद्युत कामगारों के हित में इस प्रकार के संगठनों की भूमिका अहम है। यह संगठन कामगारों की समस्याओं को प्रशासनिक और सामाजिक मंच तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।”

महापौर संजू देवी राजपूत ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे असंगठित विद्युत कामगारों के इस महत्वपूर्ण संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कामगारों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं, और हम सब मिलकर इन्हें और मजबूत बनाएंगे।”

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के विद्युत कामगारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महापौर के संरक्षक बनने से समिति को न केवल प्रशासनिक स्तर पर मजबूती मिलेगी बल्कि कामगारों की आवाज शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में समिति के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर असंगठित विद्युत कामगारों के हितों के लिए और अधिक सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सेशन और आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.