August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: 24 जुलाई को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

1 min read

कोरबा, 22 जुलाई 2025।
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा और बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कटघोरा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष शिविर में विश्वस्तरीय कैंसर विशेषज्ञों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री कैंसर संबंधित परीक्षण (पेप स्मीयर) जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि यदि किसी भी महिला या पुरुष में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें तो वे शिविर में अवश्य पहुंचें—जैसे स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय से न भरने वाला अल्सर, गले में गांठ, मल-मूत्र की आदतों में बदलाव, अत्यधिक थकान या अनियोजित वजन घटाना, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसीमिया, रक्त संबंधित रोग, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, असामान्य रक्तस्राव या रजोनिवृत्ति के बाद रक्त जाना। ये लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं और शीघ्र जांच आवश्यक है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत और डॉ. एस.एन. केशरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं और समय पर जांच कराकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.