March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राताखार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 45 लोगों ने कराई जांच

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। “अंधत्व मुक्त छत्तीसगढ़, रोशन छत्तीसगढ़” अभियान के तहत श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कोरबा के राताखार क्षेत्र में किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नेत्र परीक्षण शिविर जैसे प्रयास समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। समय पर बीमारी की पहचान और इलाज से अंधत्व की समस्या को रोका जा सकता है।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मोतियाबिंद की जांच, सामान्य नेत्र परीक्षण, तथा चश्मे के नंबर निर्धारण की सेवाएं दी गईं। इस दौरान लगभग 45 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और लाभान्वित हुए।

महापौर संजू देवी राजपूत ने जानकारी दी कि नगर निगम कोरबा द्वारा शहर के सभी वार्डों में इस प्रकार के नेत्र परीक्षण शिविर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर नागरिक तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

यह शिविर न केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है, बल्कि लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.