August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गजरा सरस्वती स्कूल में कबीर जयंती और मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित, विकास झा ने 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाकबीर जयंती को सामाजिक समरसता और प्रेरणा का प्रतीक मानते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 9 जून 2025 को बांकीमोंगरा स्थित गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा भव्य कबीर जयंती समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा, मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

  • समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री विकास झा ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनके इस योगदान के लिए समाजजनों ने उनका अभिनंदन किया और नगर के विकास में निरंतर सहयोग की कामना की।
  • अपने उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और संसाधनों की उपलब्धता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
  • कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार प्रकट किया गया। समारोह प्रेरणादायी, सफल और भावनात्मक रूप से जुड़ाव उत्पन्न करने वाला रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.