सुकमा IED हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने व्यक्त किया शोक




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ सुकमा/रायपुर, 9 जून 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की दुखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “शहीद श्री आकाश राव गिरपुंजे जी की वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के इस वीर सपूत को सादर नमन।”
प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “इस दुख की घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।”
उन्होंने इस हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
अपने संदेश का समापन उन्होंने “ॐ शान्ति 💐” के साथ किया।
श्री आकाश राव गिरपुंजे की शहादत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस बल नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटता।
प्रदेश उनके इस अद्वितीय बलिदान को नमन करता है।


