July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्राथमिक उपचार हेतु कर्मचारियों की तैनाती

 

कोरबा, 06 जून 2025/
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आगामी 08 जून से 11 जून 2025 तक आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप कोरबा 2025 के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रतियोगिता स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति कर दी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी आदेशानुसार कुल चार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग दिनांक और स्थानों पर लगाई गई है, जो आवश्यक चिकित्सा सामग्री सहित उपस्थित रहेंगे।

तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार है:

1. श्रीमति नीता सारथी, आर.एच.ओ. (SHC मुड़ापार) – 08 एवं 09 जून को जे.पी. सेसीएल ग्राउंड मुड़ापार में रहेंगी। (मो.नं. 9753342930)

2. श्रीमति भुवनेश्वरी कंवर, आर.एच.ओ. (SSK मुड़ापार) – 08 एवं 09 जून को जे.पी. सेसीएल ग्राउंड मुड़ापार में तैनात रहेंगी। (मो.नं. 6268417860)

3. नीलू राज, स्टाफ नर्स (UAAM, करतला/नेहरूनगर) – 10 जून को कोरबा में सेवाएं देंगी। (मो.नं. 7999062392)

4. कृतिका राघव, स्टाफ नर्स (UAAM मुड़ापार 1) – 11 जून को कोरबा में रहेंगी। (मो.नं. 9691030086)

 

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में खिलाड़ी एवं उपस्थितजन को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

यह आदेश 06 जून 2025 को कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को सूचना हेतु प्रेषित की गई है।

यह पहल खेल आयोजन में चिकित्सा सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.