February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“उरगा मंडल के पंचायतों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार व छायादार पौधों का रोपण”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  उरगा, छत्तीसगढ़ – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन हेतु शुरू किए गए विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत उरगा मंडल द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मातृ सेवा के भाव के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता और जिम्मेदारी का संकल्प दिलाना रहा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत उरगा मण्डल के तिलकेजा, कुदुरमाल, पताढ़ी, चितापाली, करमन्दी, सराइडीह, पहँदा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के पोलिंग बूथ स्तर पर तालाब किनारे, विद्यालय परिसर, अस्पताल, बाड़ी जैसी सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ, बल्कि ग्रामीण समुदाय में हरित भारत की भावना को भी बल मिला।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री हरीश साहू, मण्डल प्रतिनिधि ओम साहू, अभियान संयोजक व मण्डल उपाध्यक्ष संजू वैष्णव, संयोजक दशरथ उरांव, सह संयोजक खुशदिल आदिले, उपाध्यक्ष पवन कंवर, श्रीमती सलजा रंगारी, गोवर्धन पटेल, अरविन्द सोनी, हिमांशु डहरिया, केशव, एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राममनोहर सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पौधारोपण कार्यक्रम में सहदेव कैवर्त, तिलक कैवर्त, मनिलाल हलवाई, रामप्रसाद धीवर, किरित निर्मलकर जैसे समाजसेवियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण की महत्ता, मातृ सेवा, तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देने के साथ हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया। स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.