February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री शिव महापुराण कथा हेतु कार्यकर्ता निर्माण अभियान के अंतर्गत बेलगिरी नाला में बैठक संपन्न, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  श्री शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियों को लेकर इन दिनों कार्यकर्ता निर्माण हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बेलगिरी नाला स्थित अमर सिंह होटल के पास एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्रीमती पूजा भट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में श्री महाकाल भक्त मंडल के महिला विंग की प्रतिनिधि श्रीमती राखी तारक, मंडल के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेंद्र तारक, तथा कार्यकारिणी सदस्य सूरज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्रीमती राखी तारक ने श्री शिव महापुराण कथा के महत्व और उसकी आयोजन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कथा न केवल धार्मिक चेतना का संचार करती है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है।

स्थानीय बस्तीवासियों ने कथा को लेकर विशेष उत्साह प्रकट किया और तन, मन, धन से सहयोग कर इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में प्रत्येक मोहल्ले एवं गली में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा, जिससे आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एकमत होकर कहा कि यह कथा न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामूहिक भागीदारी और जनचेतना का उदाहरण भी बनेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.