August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“बालको मंडल भाजपा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  बालको, 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के तहत बालको एम.जी.एम. स्कूल के समीप स्थित नवीन चिल्ड्रन पार्क, वार्ड क्रमांक 39 में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

 

इस अभियान में अनेक फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व एल्डरमेन एवं पार्षद श्री सत्येन्द्र दूबे जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री शशिचंद्रा जी, पार्षदगण श्री मंगल बंन्दे जी, श्री रजत खूटे जी, श्री धनश्याम पटेल जी, संयोजक श्री लालबहादुर चौहान जी, श्री प्रभात डडसेना जी, सह-संयोजक श्री निखिल मित्तल जी, श्री राजा शर्मा जी, श्री विनय यादव जी, श्री रामरतन शर्मा जी, श्री हत्येन्द्र मिश्रा जी, श्री किशोर दूबे जी, श्री छेदी लाल साहू जी एवं श्री विष्णु जी उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की सक्रिय सहभागिता भी इस अवसर पर देखने को मिली। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनिझा जी, महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रसाद जी, श्रीमती मंजीत कौर जी, श्रीमती अनिता वैभव जी, श्रीमती नारायणी दूबे जी एवं श्रीमती मंजू ठाकुर जी सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया।

वन विभाग बालको के अधिकारियों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से यह वृक्षारोपण अभियान और भी प्रभावी एवं संगठित बना। सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, विशेषकर अपनी माँ के नाम से — जिससे भावनात्मक जुड़ाव भी बना रहे और प्रकृति का संरक्षण भी हो।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.