July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मां के नाम एक पेड़: भाजपा मंडल जवाली ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जवाली (कोरबा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल की गई। “मां के नाम एक पेड़” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक जवाली एवं ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर ने किया, वहीं संयोजन की जिम्मेदारी जनपद कटघोरा विधायक प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राज कुमार कश्यप ने निभाई। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्री महेन्द्र यादव, सरपंच श्री दिलेश कंवर, श्री वीरेन्द्र नामदेव, मनबोध दास, मोहन दास, श्याम सुंदर पटेल, ईश्वर बघेल, अशोक टंडिया, लखन यादव सहित मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि हर कार्यकर्ता ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर न केवल भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया, बल्कि उस पौधे के संरक्षण की शपथ भी ली। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे ताकि वे भविष्य में हरियाली और जीवनदायिनी छाया प्रदान करें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण न केवल पृथ्वी को हरा-भरा बनाता है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है।

भाजपा मंडल जवाली द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, पर्यावरणीय चेतना और पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने वाला प्रेरणादायक प्रयास बनकर सामने आया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.