July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोहड़िया गार्डन में हुआ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, महापौर संजू देवी राजपूत सहित नगर निगम के अधिकारी रहे शामिल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 5 जून 2025पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नगर निगम कोरबा के तत्वावधान में आज कोहड़िया गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वयं उपस्थित होकर पौधारोपण किया और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आयुक्त श्री विनय मिश्रा जी, अध्यक्षण अभियंता श्री सुरेश बरवा, कार्यपालन अभियंता श्री एन. के. नाथ, तपन तिवारी, गार्डन अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता श्री राहुल मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय तिवारी, पीआरओ राघवेंद्र सिंह सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही नगर निगम की सभापति श्रीमती नूतन सिंह और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि “हरित वातावरण ही स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करना होगा।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए, साथ ही उन्हें नियमित रूप से संरक्षित करने की योजना भी बनाई गई। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

नगर निगम द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है, जिससे शहरी हरियाली को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव भी विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.