August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“शिवमंदिर नगरी तुमान में वन विभाग का विशेष कार्यक्रम संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल”

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   तुमान (कोरबा)। ऐतिहासिक नगरी तुमान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा विशेष पर्यावरणीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में जनपद सदस्य चतुर्भुज नायक, श्री शंभू शरण सिंह एवं श्री विष्णु यादव ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए। वन विभाग की ओर से रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस आयोजन में ग्रामवासियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता, हरियाली और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा, वन्य प्राणी संरक्षण और स्थानीय समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “प्राकृतिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हैं।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने ऐतिहासिक तुमान शिव मंदिर के महत्व और इसके प्राकृतिक परिवेश के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि जैव विविधता का भी समृद्ध क्षेत्र है, जिसकी सुरक्षा आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित जनसमूह ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.