July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल द्वारा पौधारोपण, महापौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन हेतु चलाई जा रही मुहिम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कोसाबाड़ी मंडल द्वारा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल, सीएसईबी कॉलोनी परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कोरबा जिले की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन श्री श्याम साहू एवं सहसंयोजन श्री श्रीधर द्विवेदी द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन में पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री राकेश वर्मा, श्री अजय गोंड, श्रीमती ममता यादव, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती सुनीता चौहान, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर श्री पंकज सोनी, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती ज्योति वर्मा, मीडिया सह प्रभारी पवन  सिन्हा, श्री बलराम विश्वकर्मा, श्री अनिल वस्त्रकार, श्रीमती हार बाई यादव, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, श्री दिनेश वैष्णव, एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पौधारोपण कार्यक्रम में श्री शिव जायसवाल, श्री राजेश सोनी, श्री पुनिराम साहू, श्री मिलाप राम बरेठ, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती पुष्पकला साहू, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्री विकास चौहान, एवं अन्य समाजसेवियों ने भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को वृक्षों की महत्ता का बोध कराना, मातृ सेवा भाव के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करना एवं हरित भारत की कल्पना को साकार करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक सफल आयोजन के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.