August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“शीतला मंदिर मोतीसागर पारा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में महापौर सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग हुए शामिल”

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  शीतला मंदिर, मोतीसागर पारा में श्रद्धा और आस्था के साथ शीतला माता की पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और कोरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस धार्मिक आयोजन में पार्षद रुबी सागर, उर्वशी राठौर, सुलोचना यादव, उपेन्द्र पटेल, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा सम्पन्न की।

महापौर संजू देवी राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि “शीतला माता की पूजा कोरबा की आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस पावन अवसर पर माता से प्रार्थना है कि नगरवासियों को निरोगी जीवन और समृद्धि प्रदान करें।”

पूजा कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक आयोजन भी हुए, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने मिलकर नगर में शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.