July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का किया भव्य स्वागत


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा भाजपा जिला कार्यालय में जवाली मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर अपने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें सम्मानस्वरूप साल भेंट की।

 

इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरिमामय और भव्य आयोजन कर अपनी एकजुटता एवं समर्पण को प्रदर्शित किया। स्वागत टीम में प्रमुख रूप से महामंत्री श्री महेन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राम प्रसाद कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि श्री राजकुमार कश्यप, कसरेंगा के सरपंच श्री शिव गणेश कंवर एवं श्री द्वारिका यादव उपस्थित रहे।

श्री गोपाल मोदी ने इस आत्मीय सम्मान के लिए मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर एवं उनकी पूरी टीम का आभार प्रकट किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.