March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेशनल हेराल्ड घोटाले में कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट के विरोध में भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव, फूंका पुतला

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर, आरंग नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), रायपुर ग्रामीण ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजयुमो जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री फनेन्द्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन कर तीव्र विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा ने कहा कि “नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में 750 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीधे तौर पर संलिप्त पाए गए हैं। यह केवल एक घोटाला नहीं, बल्कि कांग्रेस के शासनकाल में हुए सैकड़ों घोटालों की एक कड़ी है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकी है, जिसे जनता अब हर स्तर पर नकार रही है।”

 

श्री वर्मा ने आगे कहा कि “देश की जनता अब जागरूक है और ऐसे भ्रष्ट नेताओं के झांसे में नहीं आने वाली। कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो चुका है, और अब उन्हें जनता जवाब दे रही है।”

प्रदर्शन में भाजयुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री देवनाथ साहू, श्री गोपाल वर्मा, राजा तंबोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव, वेद प्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे, जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू, हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू, सागर साहू समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भारी उत्साह के साथ मौजूद रहे।

इस प्रदर्शन से कांग्रेस कार्यालय के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.