March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का तीखा प्रदर्शन, सोनिया-राहुल का पुतला दहन कर की जेल भेजने की मांग

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/    नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर जिला भाजयुमो अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी का पुतला दहन कर ‘जेल भेजो’ के नारे लगाए।

इस मौके पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन की बात कर रही है, उन्हें लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन देश की संपत्ति और जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का अधिकार नहीं है। नेशनल हेराल्ड कभी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं थी, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का एक साझा प्रयास था।”

उन्होंने कहा कि 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद होने के बाद कांग्रेस ने इसे पुनर्जीवित करने के नाम पर ₹90 करोड़ पार्टी फंड से दिए। यही राशि बाद में यंग इंडियन नामक निजी कंपनी को ट्रांसफर की गई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी थी। इस प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर निजी नियंत्रण स्थापित किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि, “कांग्रेस राजनीतिक पार्टी होने के नाते कुछ छूट का लाभ लेती है, परंतु वह कानून से ऊपर नहीं है। पार्टी फंड को निजी कंपनी को देना पूर्णत: अवैध है। यह एक सोची-समझी कॉर्पोरेट साजिश थी, जिसके जरिए गांधी परिवार ने दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, पटना जैसी जगहों की अमूल्य संपत्तियों पर कब्जा किया।”

उन्होंने आगे कहा, “यंग इंडियन को धर्मार्थ उद्देश्य से बनाया गया बताया गया, पर आज तक इसके द्वारा कोई भी धर्मार्थ कार्य सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इस मामले की गहन जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और अब सुप्रीम कोर्ट में राहत की गुहार लगाई गई, जो ठुकरा दी गई।”

नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर ने कहा कि “इस पूरे मामले में 90 करोड़ के कर्ज को मात्र 50 लाख में माफ कर हजारों करोड़ की संपत्ति निजी हाथों में चली गई। क्या ये कांग्रेस का ‘विकास मॉडल’ है?”

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल तक ने इस अखबार की वित्तीय पारदर्शिता को लेकर आपत्ति जताई थी। आज जिस समाचार पत्र को आज़ादी के आंदोलन का प्रतीक माना जाता था, उसे कांग्रेस ने निजी संपत्ति में तब्दील कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन स्थल पर जोशपूर्ण माहौल में ‘गांधी परिवार को जेल भेजो’, ‘कांग्रेस हाय-हाय’ जैसे नारे लगे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं दी गईं।

प्रमुख उपस्थित गणमान्य:

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव
  • प्रवक्ता श्री केदार गुप्ता
  • प्रदेश मंत्री श्री किशोर महानंद
  • नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर
  • युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस
  • भाजपा रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दुआ
  • पार्षद अकबर अली, राजेश गुप्ता
  • भाजयुमो रायपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी
  • भाजयुमो जिला प्रभारी मनीष पांडे
  • भाजयुमो जिला महामंत्री प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी, अमित मेशरी
  • बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुनील यदु
  • महामंत्री प्रशांत यादव
  • अन्य कार्यकर्ता: शंकर साहू, विशाल पांडेय, अभिषेक धनगर, नरेश पिल्ले, विकास मित्तल, आशीष आहूजा, गंधर्व पांडे, अनूप खेलकर, राम प्रजापति, चैतन्य टावरी, रोहित राव, हरिओम साहू, विशेष साह, पवन केशरवानी, विकास अग्रवाल, रोहित द्विवेदी, दीपक तन्ना, सोनू यादव, केदार धनकर, कमलेश शर्मा, राहुल राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.