March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांकीमोंगरा में विकास की बुनियाद मजबूत, पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने किया करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

 

सड़क, नाली, शौचालय और किचन शेड निर्माण से सुधरेगी वार्डों की आधारभूत संरचना

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा। ****/ नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को वार्ड क्रमांक 5, 7 और 12 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 7 के जंगल साइड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बांधापारा से हुई, जहां शौचालय और किचन शेड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। यह कार्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए स्वच्छता व पोषण की दिशा में एक अहम सुविधा प्रदान करेगा।

इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 5 में सतचंडी मंदिर से शिवम टीवी स्टोर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी। वहीं गुरुद्वारा मोहल्ला क्षेत्र में मैदान अली के घर से महाराज के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिससे जल निकासी की पुरानी समस्या का समाधान संभव होगा।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा, फणीधर कर्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, अनिल पाल, प्रकाश झा, भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, अजीत कैवर्त सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज की।

भूमिपूजन के दौरान वार्डवासियों ने बिजली, पानी, सड़क और नाली से जुड़ी समस्याओं को पालिका अध्यक्ष के सामने रखा। श्रीमती झा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर निरीक्षण किया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे जनभागीदारी के साथ क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुगम और विकसित नगरी के रूप में आगे ले जाएंगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.