June 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री क्षेत्र को मिलेगी विकास की नई सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे 99 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

चार वार्डों में सामुदायिक भवन, किचन शेड, हॉल निर्माण और कांजी हाउस के जीर्णोद्धार कार्य होंगे शामिल

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले दर्री क्षेत्र के चार वार्डों में शनिवार को 99 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम दोपहर 3 बजे साडा भवन, जमनीपाली से प्रारंभ होगा। इस दौरान वार्ड क्रमांक 47 में अगारखार सांस्कृतिक मंच के पास सामुदायिक भवन व किचन शेड के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये है।

इसके उपरांत, वार्ड क्रमांक 47, जमनीपाली स्थित कांजी हाउस का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य किया जाएगा, जिसकी लागत 29 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

दोपहर 3:45 बजे साडा कॉलोनी, जमनीपाली स्थित अग्र भवन में आयोजित दूसरे चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 51 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में सामुदायिक भवन के ऊपरी तल में हॉल व कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्य पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 52, दर्रीखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की शुरुआत भी की जाएगी, जिसकी लागत भी 25 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर चार वार्डों में 99 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है।

इन सभी कार्यों के पूरे होने से क्षेत्र के नागरिकों को सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नगर विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.