July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प. बंगाल में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में कोरबा में आज होगा आक्रोश प्रदर्शन

1 min read

विहिप-बजरंग दल द्वारा सुभाष चौक पर सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताया जाएगा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/पश्चिम बंगाल में वक़्फ़ (संशोधन) कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदू समुदाय पर कथित रूप से हुई हिंसा और षड्यंत्रकारी दंगों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कोरबा जिले के सुभाष चौक, निहारिका में एक आक्रोश विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

प्रदर्शन 19 अप्रैल 2025 को संध्या 4 बजे शुरू होगा, जिसमें भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। इस विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर उनके शासन में हुई घटनाओं के प्रति आक्रोश जताया जाएगा।

विहिप और बजरंग दल के जिला संयोजकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए घटनाक्रम अत्यंत चिंताजनक और हिंदू समाज को लक्ष्य बनाकर किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर उनके घरों, दुकानों, वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, और कुछ स्थानों पर उन्हें जिंदा जलाने के प्रयास भी किए गए।

प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई की मांग करना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम के अंत में ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोषों के साथ हिंदू समाज की एकजुटता और सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जा सकता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.