July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में महिला फुटबॉल को नई उड़ान: 20 अप्रैल से शुरू होगा समर कैंप, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

1 min read

स्थान: कोरबा | तारीख: 20 अप्रैल से 5 मई 2025
समय: प्रतिदिन शाम 4:30 बजे | स्थान: सीएसईबी फुटबॉल स्टेडियम, कोरबा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में कोरबा जिले में महिला फुटबॉल समर कैंप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास, खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कोरबा नगर निगम की महापौर एवं छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी राजपूत के संरक्षण में आयोजित हो रहे इस शिविर में जिले की बालिकाएं और युवतियाँ भाग लेंगी और उन्हें अनुभवी कोचों द्वारा आधुनिक फुटबॉल तकनीक और रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


कैंप की प्रमुख विशेषताएँ:

  • प्रशिक्षण का समय: प्रतिदिन शाम 4:30 बजे
  • आयोजन तिथि: 20 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक
  • स्थान: CSEB फुटबॉल स्टेडियम, कोरबा
  • अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक फिटनेस, खेल रणनीति और टीम भावना पर विशेष प्रशिक्षण
  • फुटबॉल खेल में रुचि रखने वाली सभी आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं

संपर्क सूत्र (पंजीयन एवं जानकारी हेतु):

  • जानकी साहू – 7869335998
  • कविता सोनी – 8770456399
  • सुनीता देवांगन – 7879907110
  • ऋतु मिश्रा – 9009620121

यह समर कैंप न केवल खेल के प्रति महिलाओं की जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को उभारने का भी एक बेहतरीन मंच सिद्ध होगा।
छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल संघ और जिला महिला फुटबॉल संघ कोरबा द्वारा आयोजित यह शिविर, कोरबा के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.