August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हनुमान जन्मोत्सव पर बालको नगर में निकली भव्य रैली, वार्ड 39 में पार्षद तरुण राठौर ने की पूजा-अर्चना और किया शरबत वितरण

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बालको नगर, कोरबा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बालको नगर में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पूरे नगर में प्रभु श्री हनुमान जी की महिमा का प्रचार किया गया और आमजन को धार्मिक एकता व सद्भाव का संदेश दिया गया।

रैली में नगर के युवाओं और श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही, जिसमें भगवा ध्वज, डीजे और आकर्षक झांकियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से बालको की गलियां गूंज उठीं।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 39 हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में वार्ड पार्षद श्री तरुण राठौर के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्षद राठौर ने स्वयं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। झांकी स्थल पर उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।

पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि “हनुमान जन्मोत्सव ना केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, सेवा और संगठन की भावना जागृत करने का माध्यम भी है।”

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, और अंत में सभी ने बजरंगबली से समाज और देश की रक्षा एवं समृद्धि की कामना की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.