August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल ने महापौर संजू देवी राजपूत का किया भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया समर्पण और उत्साह

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  कोरबा (बालको)। बालको क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 में वरिष्ठ कल्याण समिति बालको द्वारा आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल की सक्रिय भागीदारी रही, जहां मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न प्रकोष्ठों ने महापौर जी का उत्साहपूर्वक सम्मान किया।

समारोह में भाजपा बालको मंडल के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महापौर का पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे बालको क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बालको मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि महापौर का कार्यकाल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है, और क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिली है। यह सम्मान समारोह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को नमन करने का एक प्रयास है।

समारोह का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से भरपूर रहा, और अंत में भारत माता की जय और संगठन के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.