August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में फर्नेस हादसा: कलेक्टर और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, घायलों को रायपुर किया गया

1 min read

       जांजगीर-चांपा के चांपा स्थित उद्योग में हुई दुर्घटना, वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर हालात का लिया जायजा, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/    जांजगीर-चांपा। चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी के कारण जोरदार हादसा हो गया। इस दुर्घटना में प्लांट में कार्यरत कई मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन से पूरी घटना की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा एसडीएम चांपा सुमित बघेल के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर छिकारा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी।

प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और घायलों को समय रहते उपचार के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्लांट प्रबंधन से सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.