August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार की मिसाल बना BALCO, 10,000 से अधिक माताओं को दी सेहत की नई राह समुदाय आधारित स्वास्थ्य पहलों से 1.5 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा जीवनदायी लाभ

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बालको नगर ****/  भारत की प्रतिष्ठित एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO), जो वेदांता एल्युमिनियम का हिस्सा है, छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है। कंपनी की प्रमुख स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत 10,000 से अधिक माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देकर सशक्त किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में संतुलित आहार और देखभाल को सुनिश्चित करना है, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में।

आरोग्य परियोजना के अंतर्गत, बालकों की पोषण स्थिति का आकलन कर उन्हें श्रेणियों में बांटा जाता है। कुपोषित बच्चों की पहचान के पश्चात, उनकी माताओं के लिए 12-दिवसीय पॉजिटिव डेविएंस/हर्थ (PDH) सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पौष्टिकता बढ़ाने के लिए व्यवहारिक ज्ञान और ‘टेक होम राशन’ (THR) से व्यंजन बनाना सिखाया जाता है। यह पहल माताओं को अपने बच्चों की देखभाल में आत्मनिर्भर बनाती है।

इसके अतिरिक्त, BALCO ने जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ‘पोषण माह’ जैसे कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है, जिसमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण समर्थन दिया गया। ‘एनीमिया रिडक्शन कैंप्स’ के माध्यम से एनीमिया की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य शिविरों के ज़रिए ग्रामीण समुदायों में टिकाऊ स्वास्थ्य व्यवहार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

BALCO के CEO एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, “हम मानते हैं कि स्वस्थ समुदाय ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। हमारी स्वास्थ्य पहलें इस विश्वास पर आधारित हैं कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा का अधिकार है, और इसके लिए हम जागरूकता, पहुंच और सहभागिता को बढ़ावा दे रहे हैं।”

कोरबा जिले के समीपस्थ ग्राम खटियापारा की निवासी नेहा साहू ने PDH सत्रों से मिली जानकारी को अपनी बच्ची के जीवन में बदलाव का जरिया बताया। “अब मैं इन जानकारियों को अन्य माताओं से भी साझा करती हूं,” उन्होंने कहा।

BALCO डिजिटल माध्यमों से भी नवमाताओं को मार्गदर्शन दे रहा है। नंद घरों के माध्यम से एनीमिया रोकथाम और स्वच्छता जागरूकता की पहल भी संचालित की जा रही है। कंपनी की स्वास्थ्य पहलों का दायरा 1.5 लाख से अधिक लोगों तक फैला है, जो रूरल हेल्थ पोस्ट्स और मेगा हेल्थ कैंप्स के माध्यम से संचालित होती हैं।

‘नई किरण’ परियोजना के अंतर्गत अनेक विद्यालयों में किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। BALCO राज्य एड्स नियंत्रण समिति के साथ साझेदारी कर पहला ICTC केंद्र स्थापित करने वाली कॉर्पोरेट भी बन चुकी है। मोबाइल हेल्थ वैन द्वारा 70 से अधिक समुदायों में 22,500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं घर द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं।

BALCO मेडिकल सेंटर, नया रायपुर में स्थित एक आधुनिक कैंसर अस्पताल है, जो वार्षिक रूप से 13,000 से अधिक मरीजों का उपचार करता है। कोरबा में स्थित BALCO अस्पताल, 120 बिस्तरों वाली मल्टी-स्पेशलिटी सुविधा है, जहां 1.8 लाख से अधिक लोगों को वार्षिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।

BALCO कर्मचारियों और साझेदारों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण शिविर और फिटनेस सत्र आयोजित करता है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित ‘स्वास्थ्य चौपाल’ में 500 से अधिक कर्मचारियों और साझेदारों ने भाग लिया। इस आयोजन में योग, पोषण पर विशेषज्ञ सलाह और संतुलित आहार की जानकारी दी गई।

BALCO की स्वास्थ्य पहलें न केवल समुदायों को सशक्त बना रही हैं, बल्कि भारत के सामाजिक और स्वास्थ्य विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.