August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हनुमान जन्मोत्सव व क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस पर भव्य आयोजनों की तैयारी, जिला समिति की बैठक सम्पन्न

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा जिले में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती कोरबा द्वारा एक जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महा आरती, सुंदरकांड चालीसा पाठ, भोग-भंडारा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी, जिससे युवाओं और बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ खेल भावना का भी विकास हो सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, मंत्री बालगोविंद जायसवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख तारकेश मिश्रा सहित अन्य प्रमुख सदस्य नागेश गोरहा, रविन्द्र दुबे, विकास आमदेव और नित्यानंद यादव उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

इन आयोजनों के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि बच्चों व युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्राप्त होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.