कोरबा में केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा की भेंट — मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी की उपस्थिति में उठीं कोयलांचल की ज्वलंत समस्याएं




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ एसईसीएल की गेवरा परियोजना, कोरबा में पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सौजन्य मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुलाकात में कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं, अधोसंरचनात्मक जरूरतों और श्रमिक हितों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

कोरबा, छत्तीसगढ़। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के एक दिवसीय दौरे के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह अवसर कोरबा कोयलांचल की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का माध्यम बना।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल तथा कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मंत्री श्री रेड्डी को क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं की बारीक जानकारी दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने गेवरा क्षेत्र में कार्यरत कोल कर्मियों की समस्याएं, पर्यावरणीय प्रबंधन, विस्थापन के मुद्दे, रोजगार के अवसर, खनिज संसाधनों के न्यायसंगत उपयोग और आधारभूत संरचना विकास जैसे अहम बिंदुओं को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक पहल की मांग की।
वहीं, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कोरबा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी चिंताओं और सुझावों को विस्तार से रखते हुए मंत्री जी से सकारात्मक हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई।
कोयला मंत्री श्री किशन रेड्डी ने सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार कोरबा कोयलांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करेगी।
यह मुलाकात कोरबा क्षेत्र में कोयला उद्योग के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही हैं


