March 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को 1 करोड़ 92 लाख की सौगात, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण*

*क्षेत्रवासियों से किया गया हर एक वादा पूरा करने का संकल्प है, विष्णुदेव साय सरकार में साय साय विकास हो रहा है – केदार कश्यप*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल जगदलपुर।****/ वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास पर हैं जहां उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में प्रवास किया किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी। मंत्री केदार कश्यप आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार संकल्पित है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। बस्तर नक्सल मुक्त और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है। नियद नेल्ला नार जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दुरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी सरकार मूलभुत अवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि बस्तर पूरे प्रदेश में तेज गति से विकसित होने वाला क्षेत्र है।

 

क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात, साय सरकार में बस्तर का विकास सांय सांय हो रहा है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज चेराकुर, विश्रामपुरी, सोरगांव, सोनारपाल, केसरपाल, गोंदियापाल, खड़का, फाफनी, नंदपुरा, बोड़नपाल2, देवड़ा, चमिया, तारागांव, बनियागांव, बड़े आमाबाल, चपका, तूरपूरा में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा एवं शेड निर्माण, रंगमंच, पुल पुलिया का निर्माण विकास कार्यों का आज भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर 1 करोड़ 92 लाख की सौगात क्षेत्रवासियों को दिया है।

*शिक्षा स्वास्थ्य और स्वालम्बन से बदलेंगे बस्तर का भविष्य*
सभा में उपस्थित युवाओं से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को स्वालम्बी बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वालम्बी भारत का सपना जब पूरा होगा उसमें बस्तर के युवाओं बस्तर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होग। बस्तर के युवक युवती आज शिक्षा के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहे हैं। बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था जो कांग्रेस शासन में बुरी तरह से चरमरा गयी थी उसे सुदृढ़ करने का कार्य विष्णुदेव साय सरकार में हो रहा है।

*वन नेशन वन इलेक्शन पर हम सब मोदी जी के साथ*

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अपना विचार रखा उन्होंने लोगों से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ हर किसी ना किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। जिसके कारण से मानव सांसधान, धन सम्पदा और समय की बर्बादी होती है। बार बार अचार संहिता लगने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होता है। ऐसे सभी समस्यायों से निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है हमें वन नेशन वन इलेक्शन के विषय में विचार करना होगा इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

—–///—–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.