संजय के हाथ लेन्धरा मंडल की कमान,युवाओं में भरेंगे जोश….शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की नैय्या को पार लगाने युवाओं में करेंगे ऊर्जा का संचार



प्रदेश भाजपा ने लेन्धरा मंडल से चौधरी को सौंपी जिम्मेदारी
बरमकेला। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने रणनीति तैयार करने में जुट गई है। जिले के पांचों विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने ऊर्जावान युवाओं के हाथ बागडोर सौंपी है जो भाजपा की नैय्या को पार लगाएंगे। इसी भरोसे के साथ शीर्ष नेताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। इसी कड़ी में सारंगढ़ विधानसभा के बरमकेला ब्लाक अंतर्गत लेन्धरा मंडल जो कि कोठीखोल के नाम से प्रसिद्ध है।
कोठीखोल के भीतर ग्रामीण क्षेत्र में एक बड़ी आबादी है, उन तक शासन की योजनाएं नहीं पहुंच पाता और सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। लोगों का सुख दुख जानने के अलावा सुविधाएं मुहैया करने भाजपा पूरे समीकरण के साथ घर घर तक पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। आला कमान के निर्देशन में भाजपा के पदाधिकारी ऐसे चेहरे की तलाश में थे, जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सके। इसी के मद्देनजर लेन्धरा मंडल की कमान मेहनतकश, ऊर्जावान संजय चौधरी को सौंपा गया है। मालूम हो कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सात मंडल है। जिसमे सारंगढ़ नगर से नयन कमल बेहरा, कोसीर उमेश विश्वकर्मा, केडार दीपक साहू, भेड़वन गुडेली पुरंदर लाल जोल्हे, बरमकेला रूपेश पटेल, सालर मल्दा से संजीव शर्मा को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास
नव निर्वाचित भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने खास बातचीत में कहा कि यह पद मेरे लिए बहुत ही अहम है। मैं पद की गरिमा को बनाए रखने में कोई कमी नहीं करूंगा। पूरे जोश के साथ पद का निर्वहन करूंगा। मुझ पर भरोसा जताने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यह सफर मेरे लिए भले ही चुनौती पूर्ण होगा, मगर इसे आसान बनाने के लिए भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक के मार्गदर्शन में हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
नहीं खलेगी अनुभव की कमी
पूर्व में चौधरी बूथ लेबल पर काम कर चुके हैं । इनके पास अनुभव की कमी नहीं है। भाजपा पदाधिकारीयों से सलाह मशविरा लेकर मंडल अध्यक्ष जैसे पद का बखूबी निर्वहन कर सकते हैं। यही नहीं इनका परिवार विरासत से राजनीति से जुड़ा हुआ है। मंडल अध्यक्ष भुतनाथ पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण नायक , पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष (बरमकेला) एवं जनपद पंचायत सदस्य मोहन पटेल, चक्कर पटेल, दयाराम चौधरी , अरुण मालाकार , संतोष पटेल आदि पदाधिकारीयों ने नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष को नए सफर की शुरुआत की बधाई दी है।
