July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रायपुर में भाजपा कार्यालय एवं स्मृति मंदिर दौरा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर स्थित स्मृति मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां सभी महापुरुषों को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, संगठन महामंत्री श्री पवन साय, मंत्री श्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव, श्री रामू रोहरा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने स्मृति मंदिर में दर्शन करने के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और उनके उत्साहवर्धन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस दौरान मंत्री मनोहर लाल जी ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उनके इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.