कोरबा में ईद का चाँद नजर आया, सोमवार को अदा की जाएगी ईद की नमाज




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा: ****/ जिले में ईद का चाँद नजर आने की पुष्टि हो गई है। कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी और सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने सभी नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए बताया कि सोमवार को ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की जाएगी।
कोरबा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से नमाज अदा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।
ईद की नमाज के समय और स्थान:
- मरकज़ी ईदगाह, पुरानी बस्ती – सुबह 8:45 बजे
- ईदगाह, गेरवाघाट – सुबह 8:30 बजे
- एसईसीएल ईदगाह – सुबह 8:15 बजे
- जामा मस्जिद, पावर हाउस रोड – सुबह 9:30 बजे
- मदीना मस्जिद, पुरानी बस्ती – सुबह 9:00 बजे
- मस्जिद गरीब नवाज, टीपी नगर – सुबह 8:30 बजे
- मस्जिद गौसे आजम, मुड़ापार – सुबह 8:30 बजे
- शाही नूरी मस्जिद, बुधवारी – सुबह 8:30 बजे
- ईदगाह, कटघोरा – सुबह 9:00 बजे
- मस्जिद गरीब नवाज, तहसील भाटा कटघोरा – सुबह 8:30 बजे
- जामा मस्जिद, रामपुर – सुबह 8:30 बजे
- जामा मस्जिद, नॉन्बिरा – सुबह 8:30 बजे
- मस्जिद गरीब नवाज, राजगामार – सुबह 8:30 बजे
- मदरसा गुलशन मदीना, ओमपुर – सुबह 8:30 बजे
- ईदगाह, बरपाली – सुबह 8:00 बजे
- मस्जिद अमीन शरण, भैंसमा – सुबह 8:00 बजे
- गौसिया मस्जिद, रूमगड़ा – सुबह 8:30 बजे
- जामा मस्जिद, श्यामनगर – सुबह 9:00 बजे
- गौसिया मस्जिद, बालको – सुबह 8:30 बजे
- इकरा मस्जिद, नूंडराहा – सुबह 8:30 बजे
- सुन्नी मस्जिद, जोगीपाली – सुबह 8:30 बजे
- एनटीपीसी, कोरबा – सुबह 8:00 बजे
- सीएसईबी (वेस्ट), कोरबा – सुबह 9:00 बजे
ईद के मौके पर कोरबा शहर में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की जानकारी दी है।
